करोड़पति हैं सपा के दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे
संतकबीरनगर। शुक्रवार को खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने वाले सपा उम्मीदवार दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे करोड़पति हैं। इनके पास 72,18,801 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि इनकी पत्नी के पास 13,25,419 रुपये की संपत्ति है। 52 वर्षीय जय चौबे ने कंप्यूटर साइंस से डिप्लोमा किया हैं। इनके पास नकदी के रुप में तीन लाख रुपये और पत्नी के पास एक लाख 25 हजार रुपये है। जय चौबे के पास नौ लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इनके दो आश्रितों के पास क्रमश: 8,86,634 व 2,21,136 रुपये की अचल संपत्ति है।
आप के सुबोध चंद्र हैं करोड़पति
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुबोध चंद्र करोड़पति हैं। इनके पास 12 लाख 10 हजार 433 रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि इनकी पत्नी के पास 10 लाख 50 हजार 19 रुपये की संपत्ति है। साथ ही इनके तीन आश्रितों के पास 8,899 रुपये, 50 हजार व 50 हजार रुपये की संपत्ति है। इनके पास नकदी के रुप में 51,000 रुपये व पत्नी के पास 20,000 रुपये है। जबकि उनके स्वयं की अचल संपत्ति 75 हजार रुपये और पत्नी के पास नब्बे लाख की अचल संपत्ति है। इसके साथ ही इनके एक आश्रित के पास भी दो करोड़ 50 लाख की अचल संपत्ति है। सुबोध चंद्र स्नातक हैं।