फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय चौबे, सुबोध समेत 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नांमाकन स्थल का निरीक्षण करते प्रेक्षक और एडीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जय चौबे, सुबोध समेत 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन

- सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, प्रेक्षक ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अंतिम दिन शुक्रवार को सपा से खलीलाबाद के प्रत्याशी दिग्विजय नरायण उर्फ जय चौबे और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव समेत 17 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी बीच प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 313- विधानसभा खलीलाबाद से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव, शिव सेना के प्रत्याशी राजकुमार गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, अहमद नियाज, अशफाक, इफ्तेखार अहमद, फूला देवी, सुरेश मौर्य, ब्रह्मदेव व रवि कुमार ने निर्दल के रुप में नामांकन दाखिल किया। इसी तहत 312- विधानसभा मेंहदावल से पीस पार्टी की प्रत्याशी मीनू सिंह, एआईएमआईएम के प्रत्याशी जलालुद्दीन, वीआईपी पार्टी के सुरेंद्र मोहन निषाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि 314 विधानसभा धनघटा सुरक्षित से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गिरजेश, सर्वजन आवाज पार्टी की कुसुम चौहान, वीआइपी पार्टी से अमृत कन्नौजिया व हरिलाल ने निर्दल के रुप में नामांकन पत्र दाखिल किया। तीनोें विधानसभाओं में कुल 49 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास भीड़ रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रत्याशियों व प्रस्तावकों की सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें