धनघटा क्षेत्र के निहैला गांव के पास रामजानकी मार्ग पर मंगलवार को देर शाम दो बाइको की आमने- सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल है। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी मलौली भेजवाया, जहां दो की हालत गंभीर बताकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंझरिया गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र रामलखन बाइक से शनिचरा बाजार से घर वापस लौट रहे थे। वह निहैला गांव के करीब पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से गुजरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। गांव के लोग उठाकर घायलों को सीएचसी मलौली भेजवाएं । जहां पर डॉक्टरो ने आकाश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक सवार अलाईचक गांव निवासी पंकज मौर्य पुत्र जर्नादन 19 वर्ष, योगेंद्र पुत्र जवाहिर 18 वर्ष और प्रतीक पुत्र भगवान दास 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल पंकज और प्रतीक की हालत नाजुक होने से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि हादसे के संबध में कोई तहरीर नही मिली है। वैसे शव को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।