मेंहदावल (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के घूरापाली गांव के दक्षिण गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
घूरापाली गांव निवासी 55 वर्षीय शोहरत अली की गोरखुपर जनपद के पीपीगंज क्षेत्र के जसवल भरवलिया में जूते-चप्पल की दुकान है। गुरुवार को देर शाम वे दुुकान बंद कर अपने 11 वर्षीय भतीजे साबिर अली पुत्र इंसान अली के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के दक्षिण टावर के पास जैसे ही पंहुचे कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया और शोहरत अली की कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से उनका भतीजा सहम गया।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। सूचना पर थानाध्यक्ष मेंहदावल सुधीर कुमार सिंह मौके पर पंहुच गए। कुछ घंटों में एसपी शैलेष पांडेय, एएसपी अशोक वर्मा, सीओ उत्तम सिंह भी मौके पर गये। एसओ ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों की संख्या दो थी। एक बदमाश हेलमेट पहने था और दूसरा अपना मुँह गमछा से बांध रखा था। मृतक के भाई व भयहु के बीच विवाद चल रहा था। मृतक अपने भाई की मदद कर रहा था। परिवार के लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं घटना की वजह यही तो नहीं है? एसपी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शोहरत अली के भाई अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। शोहरत अली आने भाई की मदद कर रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी खुन्नस में भयहु के मायके वालों ने हत्या कराई है।