रविवार को धनघटा क्षेत्र के बंडा बाजार सामान खरीदने जा रही एक महिला को बंडा के डीह स्थान के पास दो युवकों ने रोककर उसकी चेन छीन ली। जैसे ही ये भागने लगे महिला ने शो मचा दिया। शोर सुनकर लोगों ने दोनों को दौड़ा लिया और पकड़ उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाने ले गई। आरोपी लखनऊ और राजस्थान के बताए जा रहे हैं। इनके पास से एक-एक तमंचा भी मिला है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बंडा बाजार में सामान खरीदने के लिए घर से निकली। जब वह बंडा के पास स्थित डीह के स्थान पर पहुंची तो सामने से साइकिल द्वारा दो युवक आए और उसे रोक कर बातचीत करने लगे। महिला का आरोप था कि इसी बीच एक युवक उसके गले से सोने का चेन छीन ली और दोनो तेज गति से साइकिल लेकर भागने लगे। महिला द्वारा शोर मचाए जाने गांव के लोग युवकों के पीछे दौड़ पडे और परसा गांव के समीप उन्हें दबोच लिया।
एसओ एम पी चतुर्वेदी ने बताया है कि पकडे गए लोग अपने को लखनऊ और राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।