मगहर। कबीर चौरा परिसर में स्थित कुटी से गुरुवार की रात पुलिस ने छात्रा के साथ आपत्तिजनक हाल में साधु को पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने तीन दिनों से साधु पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। इधर सूचना पर पहुंची हरपुर बुदहट की पुलिस को दोनों को लेकर चली गई।
चौकी इंचार्ज मगहर चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी सातवीं में पढ़ती है। तीन दिनों से वह गायब थी। छात्रा के परिजनों ने हरपुर बुदहट थाने में बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया। गुरुवार की रात सूचना मिली कि हरपुर बुदहट क्षेत्र की किशोरी कबीर चौरा परिसर स्थित कुटी में साधु के साथ रुकी है।
पुलिस की जांच में दोनों आपत्तिजनक हाल में पाए गए। पुलिस से बचने लिए छात्रा तख्त के अंदर छुप गई थी। सूचना पर हरपुर बुदहट की पुलिस पहुंच गई। साधु और छात्रा को साथ लेकर चली गई। पूछताछ में कथित साधु की पहचान हरीराम निवासी सुरगहना थाना सहजनवां के रूप में हुई। साधु ने मठ की कुटिया में रहते हुए अपना नाम बदल लिया था।
पुलिस ने आरोपी खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।का निवासी बताया गया। वह काफी दिनों से मगहर कबीर चौरा स्थित कबीर कुटी में रह रहा था। साधु का छात्रा के परिजनों से पहले से संपर्क था।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि किशोरी के परिजन अपने किसी प्रतिद्वंद्वी को मुकदमे में फंसाने की साजिश के तहत साधु की सहमति से कुटी में तीन दिनों से छात्रा को छिपा रखे थे। पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने साधु पर शारीरिक शोषण किए जाने का भी आरोप मढ़ा है। जिसकी जांच पड़ताल हरपुर बुदहट की पुलिस कर रही है।