फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस मामले में कुल्लू की महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने मसौर के पास नाके के दौरान जीजा-साले से पांच किलो 37 ग्राम चरस बरामद की थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला कुल्लू जिला से संबंध रखती है। पूछताछ में युवकों ने बताया है कि वह जीतो देवी पत्नी देवी राम से चरस खरीदकर लाए थे। इसके बाद पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार किया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि कुल्लू की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें