सेमरियावां। बीएमसिटी मार्ग पर सेमरियावां के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ग्राम बढ़यामाफी निवासी जहीर अहमद पुत्र मोहम्मद यासीन (50) सुबह अपने खेत में धान की फसल देखने गए थे।
घर वापस लौटने के बाद धान की फसल में खैरा रोग लगने की दवा लेने के लिए दिन में लगभग 10 बजे साइकिल से निकले। जैसे ही सेमरियवां चौराहे पर बीएमसीटी मार्ग पर साइकिल से चढे़, तभी बस्ती की तरफ से गिट्टी लाद कर जा रही एक ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया। जिससे उनका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। सड़क पर तड़पते देख आस पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तत्काल उन्हें सीएचसी पर पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
फैजाबाद के आगे पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय थाने पर दी। ट्रक और चालक पुलिस की हिरासत में है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। इनके पीछे पत्नी के अलावा पांच लड़कियां तथा दो लड़के हैं। जिनकी देखभाल वह मेहनत मजदूरी करके करते रहे। अब पिता के न रहने की गम में पूरे परिवार सदमे में है।