फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककराणा में तीन भाइयों के घरों में चोरी

Thu, 18 Aug 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, थानाकलां (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला ऊना में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थानाकलां पंचायत के गांव ककराणा में अज्ञात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ डाले। शातिर 13 हजार की नकदी के साथ अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत बंगाणा थाने में दर्ज करवाई है। एएसआई महेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ककराणा गांव के प्रकाश चंद, यशपाल और जीवन कुमार तीनों भाई नौकरी पेशे के कारण घर से बाहर रहते हैं। उन्होंने अपने-अपने घरों पर ताले जड़े हुए थे। गत रात प्रकाश चंद पुत्र सुखराज राणा घर पर आया तो पाया कि तीनों भाइयों के घरों के ताले टूटे हुए हैं। घर का कीमती सामान और नकदी गायब थी। इसकी सूचना उन्होंने अपने अन्य भाइयों को भी दी। सभी ने मौके पर आकर देखा तो सभी का सामान और नकदी गायब थी। तब इन्होंने इसकी सूचना बंगाणा थाने में दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

इलाके में चोरी की वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिप सदस्य उर्मिला ठाकुर, पंकज शर्मा, पंचायत प्रधान रेखा धीमान जोगिंद्र सिंह राणा, प्रकाश चंद, राज कुमार ने एसपी से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाई जाए। उधर, एएसआई महेंद्र सिंह का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर  छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें