फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी

Sun, 18 Sep 2016 11:08 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर देवी दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की पोस्ट से गुस्साए लोग रविवार का कोतवाली पहुंचे। इस दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया, तब जाकर बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


 कोतवाली पहुंचे शिव प्रताप भाटिया उर्फ राजू, शक्ति श्रीवास्तव उर्फ बाबुल, कौशल किशोर, राहुल चौरसिया, सुशांत श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, पिंकू श्रीवास्तव, उपेंद्र मणि त्रिपाठी, शिशिर श्रीवास्तव आदि का आरोप था कि एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर देवी दुर्गा  के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की पोस्ट की गई है। इससे वे लोग आहत हैं।

ऐसा कृत्य करने वाला व्यक्ति धर्मसिंहवा क्षेत्र का निवासी है। लोगों ने साक्ष्य के रूप में मां दुर्गा के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी का प्रिंट आउट और पोस्ट करने वाले व्यक्ति का नाम,पता और मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया। एसएसआई रुदल यादव ने बताया कि राहुल श्रीवास्तव ने आपत्ति जनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले आरोपी अकबर अली निवासी रजऊर थाना धर्मसिंहवा के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर आरोपी अकबर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें