संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के तरैनी स्थित स्कूल में तोड़फोड़ करने और जरूरी कागजात उठा ले जाने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद व अन्य पर केस दर्ज किया।
स्कूल प्रबंधक तरैनी निवासी सत्यभामा पत्नी बृजेश यादव का आरोप है कि इमिलडीहा गांव निवासी दिवाकर दस जून को अपने सहयोगियों के साथ रंजिश को लेकर तरैनी स्थित विद्यालय पर पहुंचे। विद्यालय के कमरों में रखे फर्नीचर सामान तोड़फोड़ दिया। शौचालय, मूत्रालय भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया। बच्चों के झूला को तोड़ दिया। अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे जरूरी कागजात उठा ले गए।
एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंधक सत्यभामा की तहरीर के आधार पर दिवाकर, चन्द्रमा देवी, विद्यावती देवी, मंगलम व दिवाकर के दामाद के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चोरी, तोड़फोड़, जानमाल धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा। आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।