फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य था 13900, 8745 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल सहित 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को कोरोना 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बुधवार को टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13900 रखा गया था। इसके सापेक्ष 8745 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1500 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 962 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1200 के सापेक्ष 300, नाथनगर में 1500 के सापेक्ष 1670, सांथा में 1500 के सापेक्ष 850, सेमरियावां में 1500 के सापेक्ष 490, मेंहदावल में 1500 के सापेक्ष 1320, हैंसर बाजार में 1500 के सापेक्ष 2333, बेलहर में 1200 के सापेक्ष 150, बघौली में 1400 के सापेक्ष 360, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 310 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 500 के सापेक्ष किसी को वैक्सीन नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें