फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता 22 से
विज्ञापन

20 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बीआरसी सेमरियावां पर बृहस्पतिवार को बीईओ ऋषि केश सिंह ने शिक्षकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को सुचारु रूप से तय समय में संपन्न कराना है। 22 और 23 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय रैली की तिथि जनपद से निर्धारित की गई है। शिक्षक 20 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिता रैली संपन्न करें। न्याय पंचायत स्तर पर चयनित प्रतिभागी की सूची बीआरसी पर उपलब्ध करा दें। न्याय पंचायत के प्रतिभाशाली बच्चे ब्लॉक रैली में प्रतिभाग करेंगे। बच्चों की प्रतिभा पहचान कर निखारने में शिक्षक सही मार्गदर्शन करें। इस बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, पूर्व एबीआरसी शिक्षक संकुल और प्रधानाध्यापक ने अपने विचार रखे। बैठक में जफीर अली करखी, मो. आजम, शोएब अख्तर, अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार अनिल, परमात्मा पाठक, शमीम अहमद, राम निवास, फूल चंद, मेहताब अहमद, राम निहोर, महिपाल, कमाल अहमद, मनोज, इरफान अहमद, सुरजन गोंड, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें