फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर से परिवहन कर्मी की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर से परिवहन कर्मी की बाइक चोरी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर क्षेत्र में स्थित परिवहन विभाग के बस स्टैंड के प्रभारी की बाइक कार्यालय के पास से चोरी हो गई। घटना की सूचना बस स्टैंड प्रभारी ने एसओ को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की।
विज्ञापन

मेंहदावल कस्बे में स्थित परिवहन विभाग के बस स्टैंड के प्रभारी रामसागर राय रोज की भांति अपने गांव कोटिया उर्फ सेखुई से बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर आए। अपनी बाइक कार्यालय के सामने खड़ी की। कार्यालय का ताला खोलकर कुछ देर रुकने के बाद परिसर में स्थित कैंटीन में चाय पीने चले गए। वापस लौटे तो बाइक नहीं दिखी। आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच की गई। बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें