फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट धरना देते भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
विज्ञापन

डीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इसके साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू अम्बावता गुट के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना पर बैठ गए। उन्होंने खलीलाबाद तहसील के घनश्यामपुर में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने, उमरी कला में प्रधानमंत्री आवास योजना के दो पात्रों के मनरेगा मजदूरी के बंदरबांट और जंगलऊन में पट्टा की जमीन पर कब्जा न मिलने का मुद्दा उठाया और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राशन की दुकानों पर घटतौली सहित अन्य मामले में भी कार्रवाई की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना में पूर्वांचल प्रभारी कपिलदेव राय, नाथनगर ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडेय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम, बघौली ब्लॉक अध्यक्ष राजमन, धीरज, अभिषेक, फूला देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

0000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें