फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
मेंहदावल के इमलीडीहा बूथ का निरीक्षण करती डीएम व एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने भ्रमण कर जानी बूथों की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों की व्यवस्था जानी। लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
डीएम व एसपी ने भ्रमण के दौरान मतदान केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय मंझरिया पठान बखिरा, राष्ट्रीय इंटर मीडिएट कॉलेज पारसनगर बेलहर कला, प्राइमरी स्कूल लोहरसन बेलहर कला, संविलियन प्राइमरी विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पसाई बखिरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरी बखिरा, संविलियन विद्यालय धर्मसिंहवा, अपर प्राइमरी स्कूल मेंहदूपार धर्मसिंहवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अछिया मेंहदावल, प्राथमिक विद्यालय इमिलियाडीहा मेंहदावल का भ्रमण किया। जनता में सुरक्षा का वातावरण तैयार करते हुए भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों एवं स्थानीय मतदाताओं से संवाद किया और मतदान के समय उत्पन्न होने वाली समस्याओं को जाना। मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदान बिना भय व लालच के करें, कोई प्रत्याशी प्रलोभन देता है या डराता, धमकाता है तो तत्काल पुलिस की मदद लें। इस दौरान सीओ अंब्ररीश भदौरिया, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह, संजीव यादव, रत्नेश सिंह, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। धर्मसिंहवा में राजेडीहां के चौकी इंचार्ज विवेकानंद तिवारी, एसओ धर्मसिंहवा अनिल कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मौलाना वरिस अली, रामचंद्र शुक्ल, अजहरूद्दीन, खालिद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें