फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल लगाकर मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

-निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान में प्रशासन का सहयोग करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रभारी निरीक्षक महुली ने विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान जन चौपाल लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कहा कि निर्भीक होकर स्वतंत्र रूप से मतदान करें।
विज्ञापन

एसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महुली कृष्णदेव सिंह ने क्रिटिकल एवं बल्नरेबल ग्राम डोमाडीह, बकटिया, भोकाई और देवकली आदि गांवों में चौपाल लगाई। उन्होंने मतदाताओं से संवाद किया। ग्रामीणों को वोट के अधिकार के बारे में बताया और मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि मतदान बिना भय व लालच के करें। कोई प्रत्याशी प्रलोभन देता है, डराता या धमकाता है तो तत्काल पुलिस की मदद लें। किसी के प्रलोभन में न आएं। निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से बाधा उत्पन्न करने वालों तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाहों की बिना पुष्टि किए उसका प्रचार प्रसार करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान प्रभारी चौकी मौलनापुर धर्मेंद्र यादव, प्रभारी चौकी कालीजगदीशपुर रमजान अली अंसारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें