रैली से मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक
एचआर इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड ने रैली निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के स्काउट गाइड ने बुधवार को शहर में मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली को डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर भ्रमण कर वापस विद्यालय में जाकर समाप्त हुई।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने कहाकि मतदान सभी का अधिकार है। जागरुकता अभियान चलाकर सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोग अधिक से अधिक मतदान करें। स्काउट गाइड ने शहर में भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, पेट्रोल पंप एवं मेहदावल चौराहे से वापस आकर विद्यालय में समाप्त हुई। स्काउट गाइड के स्वयं सेवकों ने पूरे उत्साह के साथ तीन मार्च को ‘मम्मी पापा भूल न जाना वोट देने जरूर जाना’ ‘पहले मतदान फिर जलपान’ जैसे नारों से लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान गाइड कमिश्नर निशा यादव, स्काउट गाइड के जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त स्काउट अभिषेक कुमार सिंह, डीओसी रमेश चंद यादव, दल नायक सूरज यादव, प्रियांशु वर्मा, विशाल वर्मा, आर्यन राय, अमित राय, अजय कुमार, अभिषेक यादव, प्रांजल, बृजेश कुमार, श्याम कुमार, नयन गुप्ता, राज सिंह, विशाल गुप्ता और सुनील गुप्ता आदि मौजूद थे।