फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
चंद्रावती देवी महिला महाविद्यालय तामेश्वरनाथ में आयोजित अमर उजाला के स्वास्थ्य शिविर का फीता क? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

शिविर में 505 मरीजों की हुई जांच मिली निशुल्क दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन और सूर्या अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को चंद्रावती देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तामेश्वरनाथ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने किया। इस दौरान कुल 505 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
सूर्या अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपम मिश्रा सहित कई डॉक्टर अपनी टीम के साथ शिविर में शामिल हुए। सुबह दस बजे से शुरू हुए इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एलएन मिश्र, परामर्श चिकित्सक डॉ. अमित उपाध्याय सहित विभिन्न रोगों के डॉक्टरों ने आए मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। साथ ही कोविड महामारी सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए अपने सुझाव दिए। पांच बजे शाम तक इस शिविर में कुल 505 लोगों का उपचार कर दवा दी गई। डॉ. रूपम मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान करीब 40 लोग स्वस्थ मिले। 80 लोगों के टेस्ट कराए गए। इनमें कुछ लोग शुगर, दमा, टायफायड, उच्च रक्तचाप आदि से पीड़ित मिले। करीब 15 लोगों को भर्ती होने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। इस तरह के शिविर हर गांव में लगने चाहिए। ताकि बीमार लोगों को घर के पास ही इलाज की सुविधा मिल सके। उन्होंने आयोजकों को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सूर्या हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शिविर में आए लोगों का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मायाशंकर पाठक, डॉ. चिंतामणि उपाध्याय, डॉ. चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जांच और दवा के अलग-अलग लगे थे टेबल
स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों के अलावा सूर्या हॉस्पिटल के कर्मी लोगों का ब्लड प्रेशर, बुखार, शुगर आदि की जांच कर रहे थे। इसके अलावा एक अलग काउंटर दवा के लिए बनाया गया था। जहां निशुल्क दवा दी जा रही थी। दवा पाकर लोग काफी संतुष्ट दिखे। इस दौरान स्वास्थ्य टीम के श्याम बदन यादव, आरती सोनकर, सौरभ पांडेय, मिथिलेश गौतम आदि मौजूद थे।
शिविर से जांच का मौका मिला
तामा निवासी कालिन्दी ने बताया कि शरीर में दर्द हो रहा था। अस्पताल दूर था। सूचना मिली की गांव के पास ही शिविर लगा है तो चली आई। शिविर में जांच हुई और दवा भी दी गई है। शिविर से लाभ मिला है।
अभियान सराहनीय
तामा निवासी मुन्नीलाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन गांव में हर माह होने चाहिए। अपराजिता अभियान सराहनीय है। स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क दवा दी गई। इसके साथ ही चिकित्सकों ने विभिन्न प्रकार की जानकारी दी।
जांच हुई और दवा भी मिली
राजकिशोर भारती ने कहा कि उनके घुटनों में काफी दर्द हो रहा था। इसकी वजह से वह चल नहीं पा रहे थे। किसी तरह से वह शिविर में आए हैं। जांच हुई और दवा भी मिली है। इस तरह के शिविर लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

शिविर लगने से मिला लाभ
सोनमती ने कहा कि काफी दिनों से बदन में दर्द था। इसके साथ ही कुछ भी खाने पर पचता नहीं था। जिसे दिखाने शिविर में आई हैं। शिविर में चिकित्सकों ने एक-एक कर बीमारी के बारे में जानकारी ली और दवा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें