‘विधान सभा चुनाव दमदारी से लड़ेगी एआईएमआईएम’
संतकबीरनगर। आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी का मंगलवार को धनघटा विधान सभा क्षेत्र के दोकड में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। अब्दुल हाफिज की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी सूबे में पूरी दमदारी से विधान सभा चुनाव लड़ेगी।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओबैसी देश के सबसे बड़े सेकुलर नेता हैं। जो लोग उन्हें भाजपा का एजेंट बताते हैं, उन्हें पंचायत चुनाव में जनता ने बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और सूबे में सरकार बनाएगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। इसके लिए जरूरी है कि संगठन को मजबूत किया जाए और बूथ स्तर पर पार्टी को खड़ा किया जाए। जिला महासचिव वसीम अहमद ने कहा कि कथित धर्मनिरपेक्ष दलों से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे दलों ने सिर्फ छलने का कार्य किया है।
इस दौरान गुलाब इद्ररीसी, शहाबुद्दीन, तौहीर फिरोज, हासिम, जियाउल हक, बाबूलाल, हकीकुल्लाह, सरवन आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।