फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे कार्य पर एडीपीआरओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
नाथनगर ब्लाक के मानपुर में पंचायत भवन का निरीक्षण करते एडीपीआरओ अरूण यादव।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अधूरे कार्य पर एडीपीआरओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत मानपुर में पंचायत भवन के जीर्णोद्धार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मानपुर में हुए पंचायत भवन के जीर्णोद्धार कार्य का मंगलवार को एडीपीआरओ अरुण कुमार यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां उजागर हुईं। इस पर एडीपीआरओ ने नाराजगी जताई है।
मरम्मत के नाम पर साढ़े चार लाख रुपया निकाला गया, लेकिन कमरा और बरामदे में टाइल्स नहीं लगी पाई गई। छत टपकने की पुष्टि हुई। रंगाई-पुताई भी नहीं कराई गई है। अधूरा कार्य देख एडीपीआरओ ने सचिव शिव प्रकाश सिंह से नाराजगी जाहिर की। उनहोंने अधूरे कार्य को पंद्रह दिन के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीपीआरओ अरुण कुमार यादव ने अभिलेख मिलान भी किया। जिसमें मैटीरियल, मजदूरी के नाम पर लगातार धन खारिज देख चौक उठे। एडीपीआरओ अरुण कुमार यादव ने दो परियोजना में लगाए गए खड़ंजा कार्य को भी देखा। ईंट की गुणवत्ता को परखा। एडीपीआरओ ने पंचायत भवन निरीक्षण के बाद सामुदायिक शौचालय की भौतिक स्थिति को भी देखा। अधूरे कार्य को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर महेंद्र चौधरी, संदीप शुक्ला, अरविंद उर्फ पिंकू यादव, भुअर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें