फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

विज्ञापन
मेंहदावल कबसे के अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप, बंद हुईं दवा की दुकानें
एसडीएम के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेंहदावल कस्बे में सीएचसी के करीब चले रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों के कागजात नहीं पाए गए। इसकी वजह से तीनों को सील कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड संचालकों को कागजात के साथ कार्यालय में बुलाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव, एचईओ विनोद कुमार और एसओ जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी के समीप चल रहे अल्ट्रासांउड सेंटरों पर कार्रवाई की। जिसमें एमडीसी अल्ट्रासाउंड सेंटर, तान्या अल्ट्रासाउंड केंद्र, सानिध्य अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच की गई। जांच के दौरान न तो वैध कागजात मिले न ही चिकित्सक ही मौके पर उपलब्ध पाए गए। प्रशासन की कार्रवाई से अल्ट्रासांउड संचालकों में हड़कंप मच गया। आसपास की दवा की दुकानें व अन्य पैथॉलाजी धड़ाधड़ बंद हो गए। प्रशासन ने तीनों अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर दिया। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पास सक्षम कागजात न होने के कारण सील करने की कार्रवाई की गई है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान उन केंद्रों के पास न तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी संचालन कागजात मौजूद था न ही मानक पूरे किए गए थे। ऐसे में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तीनों केंद्रों को सील किया गया। केंद्र संचालकों को कागजात के साथ कार्यालय पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें