फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ टीकाकरण में जिले ने दिया 8.55 लाख का योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
100 करोड़ टीकाकरण में जिले ने दिया 8.55 लाख का योगदान
विज्ञापन

जिले में 18 से 44 साल के 100 प्रतिशत लोगों ने कराया कोरोनारोधी टीकाकरण
90 प्रतिशत हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर्स भी हुए प्रतिरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। देश ने बृहस्पतिवार को 100 करोड़ कोरोनारोधी टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें जनपद में 8.55 लाख टीके नागरिकों को लगाए गए। जिले में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों का तो शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। इनके टीकाकरण के लिए निर्धारित 4.94 लाख लोगों के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बतायाकि कोविड-19 से प्रतिरक्षित करने के लिए टीकाकरण की शुरुआत जिले में 16 जनवरी 2021 से हुई। जिले में सबसे पहला टीका जिला अस्पताल के एनसीडी सेल के फिजीशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने लगवाया था। हेल्थ वर्कर्स के टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य 7421 के सापेक्ष कुल 90.54 प्रतिशत अर्थात 6719 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स के निर्धारित लक्ष्य 6608 के सापेक्ष 89.88 प्रतिशत अर्थात 5939 लोगों ने टीकाकरण कराया। सीनियर सिटीजन व वयस्क की श्रेणी में अर्थात 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 6.42 लाख लोगों को टीका लगाया जाना था। इसमें से 3.84 लाख लोगों अर्थात 54.22 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराया गया। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के कुल 4.94 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था और यह शत-प्रतिशत प्राप्त हुआ है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 11.50 लाख लोगों में से कुल 8,55,222 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण का कुल प्रतिशत 74.33 प्रतिशत बनता है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमानने कहा कि टीकाकरण कार्य में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों, परोक्ष व प्रत्यक्ष रूप से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने वाले जनप्रतिनिधियों के प्रयासों का परिणाम रहा कि इतने अधिक लोगों का टीकाकरण कराने में सफल रहे। कोरोनारोधी टीकाकरण का कार्य निरंतर चल रहा है। सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकाल का भी अनुपालन करते रहें। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन झा, जिला वैक्सीन मैनेजर सुशील कुमार मौर्या, मनीष मिश्रा, मृत्युजंय गुप्ता, गुलेंद्र यादव तथा अन्य कर्मियोंने भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

जिले में 7,12,613 लोगों की हो चुकी है कोविड जांच
संतकबीरनगर। जिले में अब तक 7,12,613 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। इसमें से 8158 लोग कोविड पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके साथ ही 97 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि 8158 लोग कोविड पॉजिटिव मिले थे। इसमें से 8061 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इधर, एक माह से कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। जिससे राहत है। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें