फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायाधीश समेत 16 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायाधीश समेत 16 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

- परिवार न्यायालय के 50 मीटर परिक्षेत्र को कंटेमेंट जोन घोषित किया गया
- 15 जनवरी तक न्यायालय को बंद किए जाने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले में 16 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें परिवार न्यायालय के न्यायाधीश समेत छह कर्मी शामिल हैं।
कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 30 हो गई है। यह सभी खलीलाबाद, सेमरियावां, पौली, हैंसर बाजार, बेलहर और बघौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी निगरानी कर रही है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर बाहर से आने वालों की कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बुधवार को 16 लोग कोरोना पॉजटिव पाए गए। इसमें परिवार न्यायालय के न्यायाधीश समेत छह कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली 70 वर्षीय महिला, सेमरियावां क्षेत्र का 17 वर्षीय व 24 वर्षीय युवक, बघौली क्षेत्र की 28 वर्षीय युवती, 42 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक, हैंसर बाजार का 20 वर्षीय युवक, 59 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही बेलहर ब्लॉक का 22 वर्षीय युवक और पौली ब्लॉक की 26 वर्षीय युवती भी कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इन सभी को बुखार और खांसी की शिकायत थी। जांच कराया तो पॉजिटिव निकले। सभी को दवा देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब जिले में 30 एक्टिव केस हैं। दो साल में जिले में 8191 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाजारों में न निकले।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने बुधवार को प्रशासनिक आदेश जारी करके बताया कि परिवार न्यायालय के 50 मीटर परिक्षेत्र को कंटेमेंट जोन घोषित किया गया है। परिवार न्यायालय को 13 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रहेगा। 13 जनवरी व 14 जनवरी में नियत समस्त सिविल/ फौजदारी वादों में अग्रिम तिथि क्रमश: 11 फरवरी और 14 फरवरी नियत की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें