स्वास्थ्य केंद्रों समेत 194 स्थानों पर 13244 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 194 स्थानों पर बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का लक्ष्य 31500 रखा गया था। उसके सापेक्ष 13244 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 194 स्थानों पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का लक्ष्य 3500 रखा गया था। उसके सापेक्ष 1124 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 3000 के सापेक्ष 860, नाथनगर में 3400 के सापेक्ष 1870, सांथा में 3400 के सापेक्ष 2012, सेमरियावां में 3400 के सापेक्ष 1020, मेंहदावल में 3500 के सापेक्ष 700, हैंसर बाजार में 3400 के सापेक्ष 1405, बेलहर में 3400 के सापेक्ष 2500, बघौली में 3400 के सापेक्ष 1261, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 330 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 500 के सापेक्ष 162 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।