फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

129 गरीब कन्याओं के पीले होंगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
129 गरीब कन्याओं के पीले होंगे हाथ
विज्ञापन

2021-22 में 157 ने किया था आवेदन, जांच में 138 पाए गए पात्र
बजट की कमी से शादी अनुदान योजना के लाभ लिए नौ पात्र कन्याओं को करना होगा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अल्पसंख्यक शादी अनुदान योजना के तहत 129 पात्र कन्याओं का आवेदन पत्र स्वीकृत किया है। प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपये की दर से शादी अनुदान की धनराशि उनके खाते में जल्द ही भेज दी जाएगी। जबकि बजट उपलब्ध नहीं होने की वजह से नौ पात्र कन्याओं को योजना का लाभ पाने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में अल्पसंख्यक वर्ग की 157 कन्याओं ने शादी अनुदान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जांच में 138 कन्याएं पात्र पाई गईं। विभाग के पास 129 कन्याओं को अनुदान की धनराशि देने के लिए बजट उपलब्ध है। डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 138 कन्याओं को पात्र पाते हुए योजना का लाभ दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की। सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि शादी अनुदान योजना के लिए पात्रता शर्तें हैं कि कन्या की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। एक पिता की दो पुत्रियों को योजना का लाभ दिया जा सकता है। शहरी क्षेत्र में परिवार की वार्षिक आय 56,540 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 129 कन्याओं को शादी के अनुदान की धनराशि प्रत्येक को 20 हजार की दर से उनके खाते में जल्द भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीडीओ ने बताया वित्तीय वर्ष 2017-18 में अल्पसंख्यक वर्ग की 293 कन्याओं को शादी अनुदान योजना का लाभ दिया गया था। जबकि वित्तीय वर्ष 2018-19 में 277 कन्याओं को और वित्तीय वर्ष 2019-20 में 389 कन्याओं तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 74 कन्याओं को योजना का लाभ दिया गया था। वित्तीय वर्ष 2021-22 में नौ पात्र कन्याएं बजट के अभाव में योजना का लाभ नहीं पा सकी हैं। इनके लिए शासन से बजट की मांग की गई है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, वैसे ही बची हुईं नौ पात्र कन्याओं को योजना का लाभ दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें