87 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिस व 117 का रोजगार के लिए हुआ चयन
राजकीय आईटीआई चकदही के परिसर में अप्रेंटिस मेले का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में बृहस्पतिवार को राजकीय आईटीआई चकदही के परिसर में अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने किया। मेले में कुल 485 अभ्यथियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 87 अभ्यथियों का अप्रेंटिस के लिए तथा 117 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ करने के बाद कहा कि मेलेेे का लाभ युवाओं को उठाना चाहिए। मेले में कुल 20 अधिष्ठानों जिसमें सिंचाई, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नलकूप विभाग, लोक निर्माण विभाग, आभा एग्रो इंडस्ट्रीज, महावीर बिस्किट, जानवी स्पिनर्स प्रालि, गोरखनाथ फारमूॅलेसन प्रालि, जीएस होजरी, रैना पेपर मिल, गुडलक कंप्यूटर्स, विद्यार्थी इंफो, रोहित हाईब्रिड सीड प्रा. लि., सन स्ट्रिम इंडिया प्रा.लि., हिमालया इम्पैक्ट मैनेजमेंट, अंवे इलेक्ट्रिकल, प्रीकाल इंडिया आदि द्वारा अप्रेंटिस पद के लिए साक्षात्कार लिया गया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवा योजन राजेंद्र प्रसाद, संयुक्त निदेशक बस्ती मंडल पुरुषोत्तम मिश्र, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई मेंहदावल संतोष कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोनिवि रामजीत प्रसाद, उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र राजकुमार शर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला, धीरेंद्र विक्रम सिंह, प्रशांत मिश्र, नितेंद्र सिंह, भीष्म सिंह, अभिषेक पाठक, अमित रावत, संदीप गौड़, जितेंद्र उपाध्याय, अजय राना, अनिल कुमार, अजय कुमार यादव, सलमान और सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।