फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से टेंपो चालक की मौत
विज्ञापन

-महुली क्षेत्र के हरिहरपुर जवाहर नगर की घटना
- पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर चार जवाहर नगर में मंगलवार की देर रात शौचकर वापस लौट रहे 45 वर्षीय एक शख्स को घर के सामने एक कार ने टक्कर मार दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां उन्हें जिला अस्पताल, बाद में गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर चार जवाहर नगर निवासी विजेंद्र गुप्ता पुत्र हजारी लाल टेंपो चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। वह मंगलवार की रात शौच कर घर लौट रहे थे। वह अपने घर के दरवाजे के सामने पहुंचे ही थे कि उसी दौरान खलीलाबाद की तरफ से तेज रफ्तार आई एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर महुली थाने पहुंचे। पुलिस सुचना के अनुसार कार थाने लाई है। मृतक के भाई अरविंद गुप्ता ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष केडी सिंह ने बताया कि मृतक विजेंद्र के भाई अरविंद की तहरीर पर कार चालक विक्की के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विजेंद्र के चार बेटे हैं, घटना की सूचना से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें