फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

116 शिक्षक बीएसए कार्यालय पर लगा रहे हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
116 शिक्षक बीएसए कार्यालय पर लगा रहे हाजिरी
विज्ञापन

तीन माह से नहीं मिली विद्यालयों पर तैनाती
अंतरजनपदीय तबादले से आए हैं 50 शिक्षक और 66 शिक्षक नई भर्ती के हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्यालयों पर तैनाती नहीं मिलने से 116 शिक्षक रोजाना बीएसए कार्यालय पर हाजिरी लगा रहे हैं, जबकि कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय खोले जा चुके हैं। विद्यालयों पर तैनाती न होने से शिक्षक परेशान हैं। इसके साथ ही विभाग भी मुख्यालय के आदेश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हो चुका है। चार माह पहले शासन ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 66 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त पत्र वितरित किया था। उनकी तैनाती विद्यालयों पर नहीं हो पाई है। शिक्षक रोजाना बीएसए कार्यालय पर आकर हाजिरी लगाते हैं। इसके साथ ही तीन माह पूर्व अंतरजनपदीय तबादले से जिले में 50 शिक्षक आए हैं। उनकी भी तैनाती विद्यालयों पर नहीं हो सकी है। इससे ये शिक्षक भी बीएसए कार्यालय में रोजाना रजिस्टर पर हाजिरी लगाते हैं। विद्यालयों पर शिक्षकों की तैनाती न हो से एकल विद्यालयों के शिक्षकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। जिले में करीब 60 विद्यालय एकल हैं। प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों की तैनाती बेसिक शिक्षा परिषद से होनी है। इसके लिए अनुमति मांगी गई है। जैसे ही आदेश आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें