फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मामले आए, 10 का निस्तारण

विज्ञापन
बेलहर कलां में समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनती डीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
40 मामले आए, 10 का निस्तारण
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी ने बेलहर थाने पर सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 40 मामले आए, जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम और एसपी ने बेलहर थाने पर फरियाद सुनीं।
विज्ञापन

बेलहर थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंची डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ के सामने कुल दो मामले आए और उसका भी निस्तारण नहीं हो पाया। दोनों मामले राजस्व से संबंधित थे। डीएम ने कहा कि जो भी शिकायत मिलती है, उसका त्वरित गति से निस्तारण कर दिया जाए। इस दौरान नायब तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय, एसओ संतोष कुमार मिश्रा, लेखपाल नंदकिशोर, अभिषेक सिंह, मनोज कुमार, अश्विनी कुमार मिश्रा, रामप्रसाद, धर्मनाथ यादव, रविशंकर श्रीवास्तव, पुनीत पाठक, बहादुर सिंह, सुभाष अग्रहरि आदि मौजूद रहे। इसी तरह से महुली थाने पर एडीएम मनोज सिंह और एएसपी संतोष कुमार सिंह ने फरियाद सुनीं। यहां पर पांच मामले आए। जिसमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान तहसीलदार रत्नेश तिवारी, एसओ रणविजय सिंह, उपनिरीक्षक रमेश तिवारी, रमजान अली, वीरेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, अनिल यादव, पप्पू सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह से कोतवाली, बखिरा, धर्मसिंहवा, दुधारा, मेंहदावल, धनघटा थाने पर भी समस्याओं को सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें