फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दीपावली मनाने के लिए घर आ रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। उपचार के दौरान उसकी जान चली गई। एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी राकेश (30) पुत्र प्रकाश नोएडा में रह कर एक व्यक्ति के वाहन पर चालक की नौकरी करता था। दीपावली मनाने के लिए बुधवार की रात नोएडा से गांव के लिए चला था। बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि 12.30 बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर के नजदीक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राकेश और उसका साथी गांव सलेमपुर निवासी राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां गांव गुरैठा निवासी राकेश की मौत हो गई और गांव सलेमपुर निवासी राकेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार चल रहा है।
राकेश के भाई लखपत की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रजपुरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर राकेश की पत्नी ओमवती का रो-रोबुरा हाल है। त्योहार के मौके पर पूरे परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें