फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। कस्बा गवां में संभल मार्ग पर संभल चौरहे के नजदीक दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रजपुरा सीएचसी भर्ती कराया। जहां एक बाइक पर सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब गांव सिंघौला दौलतसिंह निवासी राजेश (20) पुत्र वीर सिंह कस्बा गवां किसी काम से आए थे। घर लौटते समय संभल चौराहे पर पहुंचे तो दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें राजेश की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मां सुखिया देवी का रो रो कर बुरा हाल है। युवक मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर कर रहा था। पीड़ित परिवार की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें