फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला काफी समय से परेशान थी और जान देने का प्रयास करती रहती थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात परिवार के लोग रामलीला का मंचन देखने के लिए गांव में गए हुए थे। जब वापस लौटे तो महिला घर में नहीं थी। इसी दौरान परिजनों की नजर पड़ी तो महिला का शव घर के नजदीक एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका दिखाई दिया। शव लटका देख चीखपुकार मच गई। आनन फानन में नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि महिला के चार बच्चे हैं। कुछ समय से महिला मानसिक तौर पर परेशानी थी और जान देने की बात कहती थी। बुधवार की रात घर कोई नहीं था तो इसी दौरान फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें