चंदौसी के मोहल्ला मोती में लगे गणेश जी के पंडाल में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु।
- फोटो : CHANDAUSI
मुरादाबाद। गणेश चतुर्थी पर पंडालों में गणपति महाराज की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। अब पंडालों में सुबह व शाम श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चना व आरती संपन्न कराई जा रही है। महिलाओं द्वारा पंडालों में शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है। जिससे पूरा शहर गणेश की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।
शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गणपति की प्रतिमाओं को पंडालों व घरों में स्थापित किया था। अब गणेश पंडालों में गजानन महाराज की विधि विधान से पूजा-अर्चना व आरती का क्रम प्रारंभ हो गया है। नगर के मोती मोहल्ला, सुभाष रोड, रामनौमी मोहल्ला, फड़याई बाजार, संभल गेट, घटलेश्वर गेट, शक्ति नगर सहित अनेक स्थानों पर पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई है। शनिवार को मोहल्ला मोती स्थित गणेश पंडाल में शिव विवाह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य यजमान अंशुल टनाटन व उनका परिवार था। कार्यक्रम श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से माहौल भक्तिमय बना दिया। अंत में आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान राहुल टनाटन, प्रिया टनाटन, मोनिका, सूर्य, माधव, परी, माधवी, प्रेरणा, विराट, नर्वदा, तीरथ किशोर, प्रेम किशोर, ललित किशोर, गौरव , रचित, मनीष आदि मौजूद रहे। गणेश पंडाल में 18 सितंबर पर पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहेगा। 19 सितंबर को अनंत चतुर्थी को गणपति की प्रतिमाओं को राजघाट नरौरा में विसर्जित किया जाएगा।
गणेश मंदिर में सुबह से ही भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की गई। दिन भर भजन कीर्तन चलता रहा। शाम के समय महाआरती की गई। गणेश परिवार से जुडे लोग पूजा पाठ में लगे रहे।