फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पवांसा-चंदौसी मार्ग पर गांव सिहोरी के नजदीक चलती बाइक से बुजुर्ग महिला की गिरकर मौत हो गई। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी बूंदा (70) पत्नी श्यामलाल बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे रिश्तेदार के साथ बहजोई स्थित जिला सरकारी बैंक से रुपये निकालने गई थीं। रुपये निकालने के बाद दोपहर में बूंदा गांव लौट रही थीं। पवांसा-चंदौसी मार्ग पर सिहोरी के नजदीक चलती बाइक से गिर गईं। सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बहजोई थाने के प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि महिला चलती बाइक से गिरी हैं और मौके पर ही मौत होने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें