फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जली रोटी देने के विवाद में ट्रांसपोर्टर की हत्या

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। जली रोटी देने के विवाद में होटल पर खाना बनाने वाली कारीगर ने ट्रांसपोर्टर की सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात शहजादी सराय निवासी खेमपाल सिंह (40) ने मुरादाबाद मार्ग स्थित प्रेम भोजनालय से भोजन पैक कराया था। पैकिंग के दौरान होटल के किसी कर्मचारी ने जली हुई रोटी पैक कर दी। खेमपाल इस बात से नाराज हुए और भोजनालय पर जाकर रोटी बनाने वाले कारीगर हल्लू सराय निवासी अनिल के साथ गाली गलौज की। इसके बाद लोगों ने मामला रफादफा करा दिया। रात को 11.38 बजे अनिल भोजनालय से अपने घर के लिए साईकिल से चला और साथ में भोजनालय से एक लकड़ी ली। रास्ते में ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर खेमपाल सिंह सोते हुए मिले। इसी बात का फायदा उठाया और अनिल ने लकड़ी से चार से पांच वार उनके सिर पर किया और मौके से फरार हो गया। यह घटना नजदीक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शुक्रवार की सुबह खेमपाल का शव मिलने की सूचना पर पहुंची संभल कोतवाली पुलिस ने छानबीन की तो हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि हत्या गाली गलौज करने को लेकर अनिल ने की है। आरोपी ने अपना जुर्म पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है। जिस लकड़ी से हत्या की गई थी वह लकड़ी भी संभल कोतवाली पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें