फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल से पैरोल पर आए सजा याफ्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना काल में तिहाड़ जेल से पैरोल पर आए सजायाफ्ता की गुरुवार रात को मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि मृतक के बेटे बबलू की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसके पिता बनवारी निवासी गांव चौपा-शोभापुर कोतवाली बहजोई करीब तीन माह पहले कोरोना काल में दिल्ली की तिहाड़ जेल से पैरोल पर आए थे। गुरुवार रात उसके पिता की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बनवारी (52) पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास के तहत सजा काट रहा था। कोरोना काल में वह पैरोल पर घर आया था। अब नवंबर माह में उसे वापस जेल में जाना था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें