फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल गेट की कुम्हारी वाली गली में करंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके के लोग एकत्र हो गए। मृतक बालक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर शमशोई निवासी गोपाल संभल गेट स्थित कुम्हार वाली गली में अपनी पत्नी व तीन वर्षीय बालक के साथ रहता है। गोपाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। सोमवार की रात आठ बजे गोपाल अपने कमरे में टेबिल फेन ठीक कर रहा था। जब गोपाल ने टेबिल फेन का तार बिजली बोर्ड लगाया तो एक तार बाहर निकल लटक गया। जिसे कमरे में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम बालक आयुष ने पकड़ लिया। तार पकड़ने पर आयुष को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे करंट से मासूम झुलस गया और जमीन में गिर पड़ा। घटना से परिजनों में चीख-पुकार में मच गई। शोर शराबे की आवाज सुन मोहल्ले के लोग एकत्र हुए और मासूम को बालक को निजी चिकित्सक के लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बालक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मां राजेश्वरी, पिता गोपाल व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। बताया जाता है कि मासूम आयुष अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। घटना की सूचना मिलने पर गांव फतेहपुर शमसोई ने अन्य परिजन भी आ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें