फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले में प्रधान सहित तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ड्योढ़ी में बंदरों के झुंड ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। ग्रामीण जब तक लाठी डंडे लेकर दौड़े तब तक बंदरों का झुंड भाग गया। बंदरों के आतंक से गांव में दहशत का माहौल है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ड्योढ़ी गांव में रविवार की दोपहर में ग्राम प्रधान चंद्रशेखर अपने मकान की छत पर काम कर रहे थे। तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया और ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया। जिससे ग्राम प्रधान चंद्र शेखर घायल हो गए।
शोर-शराबा सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और बंदरों के चुंगल से प्रधान को छुड़ाया। आनन-फानन परिजन घायल को निजी चिकित्सक के पास ले गए और इलाज कराया। इसी गांव के रहने वाले यदुवीर सिंह व शरद कुमार को भी बंदरों के झुंड ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिनका इलाज निजी चिकित्सक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें