फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमंतु गोवंशीय पशु की हत्या करने में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर पुलिस ने घुमंतू पशु की हत्या करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों के पास से पुलिस ने शस्त्र और गोवध करने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जंगल में घूमने वाले गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनकी हत्या करने और मांस को कट्टों में भरकर बेचने की बात स्वीकार की है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर में ईंट भट्ठे के पास 24 अगस्त को गोवंशीय पशु की हत्या कर मांस ले गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवेचना के दौरान पांच लोग प्रकाश में आए।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया पकड़े गए आरोपियों में चंदायन निवासी जीशान, शादाब और रिजवान शामिल हैं। जबकि इनके दो साथी लहरा कमंगर निवासी परवेज और सालिम फरार हो गए हैं। पुलिस अब इनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें