फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर नहीं है यात्रियों के बैठने की सुविधा, गर्मी में धूप में खड़े होने को मजबूर यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल नगर का रोडवेज बस स्टैंड बदहाली का शिकार है। बस स्टैंड पर टीनशेड और यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर के रोजवेज बस स्टैंड को किराए के भवन में संचालित हुए कई दशक बीत गए हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने अभी भी यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। बारिश हो या फिर तेज धूप यात्री बिना छत के बस स्टैंड पर खड़े होने को मजबूर हैं। यहां टीन शेड न होने से खुले आसमान के नीचे कड़ी धूप में बसें खड़ी होती हैं। जिससे तपती बस में बैठकर यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा रोडवेज स्टैंड पर यात्रियों के बैठने तक के इंतजाम भी नहीं हैं। आलम यह है कि बस स्टैंड में घुसते ही बड़े-बड़े गड्ढों से बस गुजरती है तो यात्री हिचकोले खाते रहते हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में पंखे चलते हैं, लेकिन तकनीकि खराबी होने के चलते अभी पंखे बंद हैं। जल्द ही इनको सही कराया जाएगा।
अब्दुल मुसव्विर, रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें