फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों के साथ बैंकट हॉल में घुसे युवक को चोरी के शक में पकड़ा, पिटाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद रोड स्थित संजीवनी पैलेस में शुक्रवार की रात एक बरात आई थी। इस दौरान हॉल में एक युवक घुस आया। दूसरी मंजिल के लिए जीने पर जाते हुए शक होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का कहना है कि वह ई-रिक्शा चलाता है और रात को भूख लगने पर खाना खाने के लिए बैंक्वेट हॉल में आ गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आजाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। तभी रात करीब दस बजे एक युवक हॉल में घुस गया और सब जगह घूमने के बाद दूसरी मंजिल पर बने कमरों की ओर चल दिया। शादी समारोह में लड़की पक्ष बाहर से आया हुआ था। लड़की पक्ष के कुछ युवक जीने के दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो अनजान युवक को कमरे के बाहर देखा। युवक से जानकारी करने पर स्पष्ट जवाब नहीं मिला, तो लड़की पक्ष के युवकों ने युवक को चोर समझ पिटाई करनी शुरू कर दी।
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। शुक्रवार को युवक के विरुद्ध तहरीर नहीं देने पर पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। जबकि युवक दानिश खान निवासी लक्ष्मनगंज ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की रात भूख लगने पर वह बैंक्वेट हॉल में चल रहे शादी समारोह में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें