फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों ने बिजली घर पर पहुंच एसएसओ को पीटा, कार्यालय में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्ट के चलते आपूर्ति ठप होने से परेशान चुन्नी मोहल्लेवासियों के शिकायत करने पर विद्युत उपकेंद्र हनुमानगढ़ी के एसएसओ ने शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी, इससे नाराज मोहल्लेवासी उपकेंद्र पहुंचकर न सिर्फ एसएसओ को पीटा, बल्कि उपकेंद्र पर तोड़फोड़ भी की। शुक्रवार की रात नौ बजे हुई इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसओ ने पुलिस को तहरीर दी। समचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी, थानाध्यक्ष चंदौसी मुकेश ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चंदौसी थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी विद्युत केंद्र से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति होती है, शुक्रवार की रात क्षेत्र के चुन्नी मोहल्ला निवासी पांच लोगों के घरों की आपूर्ति फाल्ट के चलते ठप हो गई। इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ अन्य ने शुक्रवार की रात इस बात की शिकायत विद्युत उपकेंद्र हनुमानगढ़ी के एसएसओ विनीत कुमार से उनकी मोबाइल पर फोन कर किया। इस पर एसएसओ ने फाल्ट ठीक कराने के लिए पहले लिखित शिकायत करने की सलाह दी, फिर क्या था लोग आक्रोशित हो गए।
आरोप है कि मोहल्ले के 10 से 15 लोग एकत्र होकर उपकेंद्र पहुंचे और एसएसओ विनीत कुमार के साथ वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों को गालियां दी, एसएसओ विनीत ने इसका विरोध किया, तो कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर उपकेंद्र में तोड़फोड़ किया। इस दौरान उपकेंद्र के कार्यालय में रखा लैपटॉप, मॉनीटर को तोड़ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फाड़ दिया। इस दौरान मौके पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। जबतक अन्य लोग मौके पर पहुंचे, हमलावर वहां से फरार हो गए। एसएसओ विनीत कुमार ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों के आदेश पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। एसएसओ विनीत कुमार ने बताया कि चुन्नी मोहल्ला निवासी पांच घरों की आपूर्ति शुक्रवार की रात नौ बजे बाधित हुई, मोबाइल पर लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी, इस पर उन्होंने इसकी लिखित शिकायत करने को कहा, इस दौरान लोग लिखित शिकायत न कर उपकेंद्र पहुंचकर मारपीट कर तोड़फोड़ की। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें