थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में बिचेटा चौराहे पर लगे बंद सीसीटीवी कैमरे।
- फोटो : CHANDAUSI
थाना क्षेत्र के भीड़वाले चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे देखरेख के अभाव में बंद हो गए। पुलिस की ओर से इन्हें दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के शाहबाद-चंदौसी व बिलारी-आसफपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित बिचेटा चौराहा व बरी चौराहों पर पुलिस की तीसरी आंख से निगरानी की जाती थी। ताकि व्यवस्तम चौराहों पर अप्रिय घटना कैद होने के बाद अराजक तत्वों को शीघ्र पकड़ा जा सके। उक्त दोनों चौराहों पर डेढ़ वर्ष पहले आसपास के दुकानदार व संभ्रांत ग्रामीणों ने चंदा करके कैमरे लगवाए। इसके बाद के कैमरे की रख-रखाव की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन को सौंप दी गई थी। पुलिस द्वारा कैमरों की देखभाल में लापरवाही बरतने के छह माह बाद कैमरे बंद हो गए।