संभल। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तहसील संभल के गांव धंसौली में संचालित वृषा डेयरी व फूड्स का निरीक्षण किया। यहां से टीम ने दूध, दही, पनीर व घी के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी ने टीम के साथ तहसील संभल के गांव धंसौली में वृक्षा डेयरी एंड फूड्स का निरीक्षण किया। प्रतिष्ठान में पनीर, दही व घी का निर्माण कार्य चल रहा था। टीम ने दूध, दही, पनी व घी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। प्रतिष्ठान पर स्वच्छता व प्रबंधन के संबंध में संचालक को अभिहित अधिकारी द्वारा सुधार नोटिस जार किया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।