फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान में कूमल लगाकर कीमती सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चोर कोतवाली क्षेत्र के बदायूं मार्ग स्थित वेल्डिंग की दुकान में पीछे से कूमल लगाकर 50 हजार रुपये की नकदी सहित एक लाख रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण गंज निवासी शाकिर हुसैन की बदायूं रोड पर वेल्डिंग की दुकान है। शाकिर सोमवार की रात सात बजे दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे दुकान के बराबर में होटल संचालक आनंद ने शाकिर को सूचना दी कि उसकी दुकान में पीछे से कूमल लगा है। घटना की सूचना मिलने पर शाकिर अपनी दुकान जा पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि चोर उसकी दुकान से 50 हजार रुपये नकद, दो इलेक्ट्रानिक वेल्डिंग मशीन, तीन छोटे व एक बड़ा गैस ग्लैडर, डीलर मशीन आदि चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ित से जानकारी की। चोरी की तहरीर पीड़ित की ओर से कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें