फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने किया रिजर्व पुलिस लाइन की नई चौकी का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। अपर पुलिस महानिदेशक ने जिले में पहुंचकर नई पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। शुक्रवार को सुबह दस बजे करीब एडीजी बरेली जोन, बरेली राजकुमार बहजोई के टिकटा रोड पर स्थित नवीन रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पहुंचे और नई पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। एडीजी ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम जन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले की पुलिस सक्रिय है। इसी को लेकर एसपी चक्रेश मिश्र की ओर से नवीन रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में नई पुलिस चौकी बनवाई गई है। इससे आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और भी बेहतर हो सकेगी। इस बीच डीआईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद शलभ माथुर समेत जिले के पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी तथा आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने शुक्रवार को बबराला में पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान व्यापारियों ने एडीजी का स्वागत किया। एडीजी बरेली जोन राजकुमार व एसपी चक्रेश मिश्र ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च इंद्रा चौक,रेलवे रोड,स्टेशन रोड पर किया। नगर में जनसम्पर्क कर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के लिए टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नजर रखने को सीसीटीवी कैमरे दुकानों के आगे लगाएं। बदमाश की जानकारी पुलिस को दें। कोई सड़क पर दुर्घटना होने पर व्यक्ति की मदद करें। लोग स्वयं सड़कों पर अतिक्रमण हटा लें। जिससे पुलिस कार्रवाई से बचाव हो सके। वाहन चलाते समय हेलमेट और यातायात नियमों का पालन करें। जिससे दुर्घटना न हो सके। आपका जीवन सुरक्षित रहे। एडीजी व एसपी का नगर में व्यवसायी चंद्रशेखर गुप्ता, प्रमोद शर्मा, प्रवीन वार्ष्णेय, बॉबी वार्ष्णेय अन्य व्यवसाइयों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत स्वागत किया। इस दौरान एसपी चक्रेश मिश्रा, सीओ गुन्नौर देवेन्द्र शर्मा, गुन्नौर कोतवाल वीरेंद्र सिंह, मोनू वार्ष्णेय,चन्द्रशेखर गुप्ता, उमाकांत शर्मा, शिखर व पुलिस अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सुल्तान गढ़ में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन एडीजी राजकुमार ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे फीता काट कर किया। एसपी चक्रेश मिश्र ने कहा कि धनारी थाने से बीस किलोमीटर की दूरी होने व चौकी से चार किलोमीटर की दूरी पर बदायूं जनपद की सीमा होने के कारण अपराध नियंत्रण नही हो पा रहा था। चौकी खुलने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों की सुरक्षा समय पर होगी और अपराध नियंत्रण में लाभ मिलेगा। पुलिस चौकी के लिए सुल्तान गढ़ के प्रधान तकी मोहम्मद ने अपनी जमीन दान दी। इस मौके पर डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर, एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ राकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल, चौकी प्रभारी विकेश राणा, ग्राम प्रधान सुल्तानगढ़ तकी मोहम्मद, रामरहीश यादव, राज कुमार, पप्पू यादव व सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें