फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर धावकों ने जमाई धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज बबराला में डाल्फिन दिवस पर जनजागरूकता अभियान के तहत पांच किलोमीटर गंगा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में 225 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजीव रंजन रहे।
विज्ञापन

दौड़ में पुरुष वर्ग में मनीष कुमार ने प्रथम, कनक प्रताप ने द्वितीय तथा उमेश पुरी ने तृतीय तथा महिला वर्ग में जीवनी ने प्रथम, प्रेमवती ने द्वितीय तथा अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही नरेंद्र कुमार, हरवीर सिंह, सौरभ कुमार, दोयल कुमार, भूपेंद्र सिंह, बाबी कुमार विपिन कुमार को भी जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार, एसडीएम रामकेश सिंह धामा, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार पाठक, प्रधानाचार्य जगन्नाथ सिंह, पीटीआई अवधेश कुमार, डीपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें