फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन की जमीन में पंचायत भवन के निर्माण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव बहादुरनगर के ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत में ग्राम प्रधान पर स्कूल की जमीन पर पंचायत भवन बनवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन की दीवारों में स्कूल के मलबे की पुरानी ईंटें लगवा दी है। शिकायत पर प्रधान पक्ष के लोगों ने मारपीट की। शिकायती पत्र में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान पति ने शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना स्कूल के पुराने भवन को ढहा दिया। पंचायत सचिव के साथ मिलकर स्कूल की जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। दीवार में नीचे की ओर करीब डेढ़ मीटर तक पुरानी ईंटों का इस्तेेमाल किया जा रहा है तथा भट्टे से मंगवाई गई नई ईंटों को ग्राम प्रधान अपने मकान में इस्तेमाल कर रहे हैं।
पुराने स्कूल भवन की बची हुई ईंटें, कड़ी, खिड़की की लकड़ी भी अपने घर ले गया है। इस मामले की शिकायत एक जून को भी की थी। आरोप है कि इसके बाद ग्राम प्रधान पति ने अपने साथियों के साथ एक जून की शाम को शिकायत कर्ताओं को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जमकर पीटा।
विज्ञापन

आरोपियों ने दोबारा शिकायत करने पर फिर से जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायती पत्र में मामले की जांच कराकर आरोपी ग्राम प्रधानपति व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में पूरन सिंह, सतराम, कमल सिंह, पोप सिंह, किरन, राकेश, प्रेम सिंह, भीकम, जगदीश, राजेश, रमेश, नौबत, भानू प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें