फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप खराब होने से भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला पंजू सराय में नलकूप खराब होने के चलते लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों को दूर जाकर या जिनके घर सबमर्सिबल पंप लगे हैं उनके घरों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं है। जिससे मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर के मोहल्ला पंजू सराय स्थित वार्ड संख्या 23 में नगर पालिका की ओर से लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए नलकूप लगवाया गया था। लेकिन भीषण गर्मी के चलते नलकूप खराब होने से मोहल्ले के लोगों को पानी की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। पिछले एक महीने से नलकूप खराब पड़ा है। नलकूप खराब होने के चलते लगभग 200 से अधिक परिवार पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को दूर जाकर सरकारी हैंडपंप या जिनके घरों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं उनके घरों से पानी लाना पड़ रहा है और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों व एसडीएम कार्यालय में इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।
---------------------
पिछले एक महीने से मोहल्ले में पानी की समस्या बनी हुई है। पेयजल की समस्या से परेशान हैं। दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।
कमर जहां, पंजू सराय
------------------
मोहल्ले में एक ही घर में सबमर्सिबल लगा है। नलकूप खराब होने के चलते पिछले एक महीने से उनके घर से पानी भर रहे हैं। पानी न आने से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शबीला, पंजू सराय
------------------
अगर नलकूप खराब हो जाता है तो शिकायत के बाद भी ठीक नहीं हो पाता, अब पिछले एक महीने से नलकूप खराब हो गया है। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आयशा, पंजू सराय
-----------------
भीषण गर्मी के चलते नलकूप खराब होने से पेयजल की काफी समस्या बनी हुई है। लोगों को दूर जाकर पीने के लिए पानी लाना पड़ता है।
मोहम्मद यामीन, पंजू सराय
-----------------
बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास हो गया है। नलकूप को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। जिससे लोगों की समस्या का सामधान हो सके।
रामपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें